मधुमक्खियों ने ली दो मासूमों की जान

पुलिस के अनुसर कन्नौज जिले के बहसुईया गांव में मधुमक्खियों के काटने से दो बच्चों की मौत हो गयी। गांव के निवासी अनिल उर्फ छोटू कल खेत पर गेंहू काटने गया था। खेत में उसके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। धूप अधिक होने के कारण छोटू की पन्ती ने दो मासूम बच्चों सोनाली (5) व मयंक (3) को खेत के निकट लगे महुए के पेड़ के नीचे बैठा दिया। हवा कुछ तेज चल रही थी। इस बीच पेड़ की एक डाल टूटकर नीचे गिरी और मधुमक्खियों के छत्ते से टकरा गयी।
छत्ते में पेड़ की डाल लगने से मधुमक्खियां उड़ी और नीचे बैठे मासूमों पर हमला कर दिया। दोनों बच्चों के रोने की आवाज सुनकर अनिल व परिजन दौड़कर आए लेकिन मधुमक्खियों ने दोनों बच्चों को घेर रखा था। जब तक वे मधुमक्खियों को भगाकर बच्चों को निकाल पाते तब तक मधुमक्खियों ने बच्चों केशरीर पर कई जगहों पर जहरीले डंकों से काट लिया था। दोनों बच्चों के शरीर पर लाल निशान बन गए थे।
बच्चों के शरीर में जहर फैलने लगा था। आनन फानन में परिजन बच्चों को कानपुर जिले के बिल्लौर स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को देखकर उसे जिला चिकित्सालय ले जाने को कहा। अनिल बच्चों को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचा लेकिन तब तक जहर शरीर में फैल चुका था। चिकित्सालय में इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications