कुलवंत हॉल में सत्य साईं को अंतिम विदाई

राजकीय सम्मान के साथ बाबा की अंतिम विदाई के लिए मंगलवार की रात 9 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, जिसमें बाबा को मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ उन्हें समाधी में विलीन किये जाने की प्रक्रिया जारी है। सभी भक्तों की आंखें नम हैं और सभी इस समय ओम साईं राम का जप कर रहे हैं, वहीं देश के अलग-अलग जगहों से आये 15 पुरोहित महासमाधी के लिए मंत्र पढ़ रहे हैं। यहां देश की सात प्रमुख नदियों का जल लाया गया है, जिसे समाधी प्रक्रिया के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है।
इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी, विपक्षी नेता जगन मोहन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, भाजपा के विरष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, वैंकेया नायडू, चंद्रबाबू नायडू, शिवराज पाटील समेत कई गणमान्य लोग मौजूद हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंगलवार रात को प्रशांति निलयम आश्रम के बाहर कतारों में लगे रहे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने साईं बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा के अंतिम दर्शन के लिए प्रशांति निलयम आश्रम के अधिकारियों ने मंगलवार शाम छह बजे तक का समय निर्धारित किया था लेकिन श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए यह समय सीमा पहले रात 8 बजे तक और फिर बाद में आधी रात तक के लिए बढ़ा दी गई।
बाबा के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्त पुट्टापर्थी पहुंचे हैं। इससे कस्बे में स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था अपर्याप्त साबित हुई। बाबा का अंतिम दर्शन पाने के लिए श्रद्धालु गर्मी, भूख और प्यास की परवाह किए बिना चार किलोमीटर दूर तक कतारों में लगे रहे।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की थी कि वे शाम छह बजे के बाद बाबा का दर्शन करने कस्बे में न आएं इसके बावजूद आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भक्तों का कस्बे में पहुंचना जारी रहा। अधिकारियों को श्रद्धालुओं को नियंत्रित और अतिविशिष्ट लोगों के लिए व्यवस्थाएं करने में मशक्कत करनी पड़ी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications