दिल्ली: उद्योगपति का अपहृत बेटा बरामद, नौकरानी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आधी रात को ईशान को बरदरपुर सीमा के समीप फरीदाबाद से मुक्त कराया गया और दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में से एक नौकरानी सीमा है और दो आरोपी उड़ीसा, एक बिहार और पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि चारों अभियुक्त एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते है और जल्द से जल्द अमीर बनने की चाहत में उन लोगों ने सुनियोजित ढंग से ईशान का अपहरण किया गया था।
खास बात तो यह है कि ईशान जब गायब हुआ था तो पुलिस अपहरण की घटना को स्वीकार नहीं कर रही थी।
पुलिस का कहना था कि सीमा का ईशान से अधिक लगाव हो गया होगा और उसे अपने साथ लेकर चली गई होगी। ईशान की बरामदगी के लिये दिल्ली पुलिस ने 15 दल बनाए जिनमें अपराध शाखा का एक दल भी शामिल था। इन दलों को बच्चे की तलाश के लिए देश के विभिन्न भागों में भेजा गया था। पुलिस ने बच्चे के बारे में सूचना देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी और संदिग्ध का स्केच भी जारी किया था। गौरतलब हो कि राजधानी से इस साल करीब 551 बच्चे गायब हुए हैं। इस माह ही अपहरण के 176 मामले सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications