800 पायलटों की हड़ताल से जमीन पर एयर इंडिया

मुम्बई। एक बार फिर से पायलटों ने अपनी मांग मनवाने के लिए हड़ताल का ऐलान कर दिया है। देश की मुख्य एयरलाइंस एयर इंडिया के करीब 800 पायलट अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए बुधवार को हड़ताल पर चले गए। पायलटों की हड़ताल के कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां आपको बता दें कि बुधवार को हड़ताल के कारण मुम्बई हवाई अड्डे से छह उड़ानों को रद्द कर देना पड़ा जबकि दिल्ली में 9 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। दिल्ली से काठमांडू जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी रद्द किया गया है।

पायलटों की इस हड़ताल के कारण प्रंबधन ने बहुत कड़ा कदम उठा लिया है जिसके चलते उस ने पायलटों की हड़ताल को गैर कानूनी बताते हुए कोर्ट में जाने की बात कही है। प्रबंधन ने पायलटों की एसोसिएशन की मान्यता रद्द कर दी है। गौरतलब है कि काम की अधिकता और वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर पायलट हड़ताल पर गए हैं। पायलटों का कहना है कि उन्हें काफी लंबे समय से प्रमोशन नहीं मिला है।

आपको बता दें कि एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विलय से पहले ये सभी पायलट इंडियन एयरलाइंस में कार्यरत थे। लेकिन अब उनकी मांग है कि नई कंपनी मे आकर उनका प्रमोशन थम गया और उनके और एयर इंडिया के पायलटों के वेतन में बहुत असमानता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+