रामनवमी के दिन दर्शन देंगे सत्य साईं बाबा?

पुट्टापार्थी। आंध्र प्रदेश के इलाके पुट्टापार्थी में आजकल अंधेरा छाया हुआ है। यहां रहने वाले हर व्यक्ति उदास है और उसे बस 12 अप्रैल यानी रामनवमी का इंतजार है। पुट्टापार्थी में रहने वाले हर व्यक्ति को विश्वास है कि रामनवमी के ही दिन वह फिर एक बार अपने आध्यात्मिक गुरू साईं बाबा के दर्शन कर पाएंगे।

साईं बाबा पिछले काफी समय से यहां के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है और प्रतिदिन उनकी डायलिसिस भी की जा रही है। दरअसल उनके भक्तों का ये विश्वास उनकी वर्ष 1960 में की गई एक भविष्यवाणी पर टिका है। साईं बाबा खुद को कई बार भगवान राम का अवतार घोषित कर चुके हैं। साईं बाबा ने कहा था कि वह अभी 59 साल और जिएंगे और उस हिसाब से उन्हे 92 साल तक जीवत रहना है। साईं बाबा इस समय 86 साल के हैं।

डॉक्टर्स ने शुक्रवार को बताया था कि उनकी हालत में पर्याप्त सुधार है इसलिए उनके भक्तों को विश्वास है कि भगवान राम के अवतार और आध्यात्मिक पुरुष साईं बाबा रामनवमी दे दिन जरूर स्वस्थ होकर अपने अनुयायियों को दर्शन देंगे। उल्लेखनीय है कि साईं बाबा पुट्टापार्थी में अपने भक्तों को राज दर्शन देते हैं। शाम 5:30 - 7:30 बजे तक साईं कुलवंत हॉल में वह रोज दर्शन देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+