अन्ना ने बाबा रामदेव को समझाया, 'कमेटी में हैं योग्य लोग'

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर एक हफ्ते के अंदर पूरे देश को हिलाने वाले अन्ना हजारे इस लड़ाई को आसान नहीं मानते। उनका कहना है कि देश से भ्रष्टाचार का कीड़ा मार भगाने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। लोकपाल विधेयक सिर्फ एक शुरुआत भर है। 73 वर्षीय हजारे भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए देश में नागरिकों को अधिक जागरुक और कानून को अधिक कारगर बनाने के पक्षधर हैं।

बाबा रामदेव ने लोकपाल विधेयक तैयार करने वाली कमेटी के सदस्यों में शामिल प्रशांत भूषण और शांति भूषण पर ऐतराज जताया है। उन्हे जवाब देते हुए हजारे ने कहा है कि कमेटी में ऐसा कोई भाई-भतीजावाद नही है बल्कि यह कमेटी देश के सबसे काबिल लोगों को इकट्ठा करके बनाई जा रही है। सरकार की ओर से शामिल अधिकांश सदस्य वकील और कानून के सिद्धहस्त हैं। ऐसे में प्रशांत भूषण और शांति भूषण का कमेटी में होना कानून की आड़ में जनता का साथ कोई छल ना किया जाना ही सुनिश्चित करेगा।

हजारे ने अपनी बात को साफ करते हुए कहाकि वह पूरे देश में अपने आमरण अनशन को मिले समर्थन से भाव विभोर हैं। उन्हे इतने ज्यादा समर्थन की आशा नहीं थी। बहजारे ने बताया कि वह अपने आंदोलन की शुरुआत महाराष्ट्र से करना चाहते थे लेकिन उनके समर्थकों किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल और स्वामी अग्निवेश ने दिल्ली में आमण अनशन करने का सुझाव दिया। हजारे लोकपाल विधेयक ड्राफ्ट किये जाने के लिए सरकार से निर्णय बेहद खुश हैं। हालांकि वह इसे शुरुआत भर ही मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+