बाहुबली विधायक राजा भैया को मिली जमानत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुंडा कानून के तहत गिरतार किए गए निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आज जमानत दे दी।अपने फैसले में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस के गुप्ता ने कहा कि राजा भैया के साथ जिन दो लोगों को गिरतार किया गया था और बाद में जिनपर गुंडा कानून लगाया गया था उन्हें पहले ही जमानत दी जा चुकी है।
कोर्ट ने कहा कि इसलिए इसका कोई मतलब नहीं है कि राजा भैया को जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर महीने में राजा भैया और उनके कुछ समर्थकों के खिलाफ बसपा समर्थकों ने कुंडा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और इन सारी बातों के साथ बसपा के एक प्रत्याशी की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया था।













Click it and Unblock the Notifications