पाकिस्तानी जेल में गुजार दिए जिंदगी के 27 साल
नई
दिल्ली। अपनी जिंदगी के 27 साल पाकिस्तान की जेल में गुजार देने वाले गोपालदास को पाकिस्तानी जेल से रिहा कर दिया गया। गोपालदास को एक भारतीय खुफिया एजेंसी की तरफ 1984 में पाकिस्तान भेजा गया था। मगर पाकिस्तान पहुंचने के कुछ ही दिनों के अंदर जासूसी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। id="toptextpromo">पाकिस्तान
की जेल में 27 साल तक कैद रहे गोपालदास को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारतीय सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद पिछले महीने रिहाई का आदेश दिया था। दास को वाघा बार्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। दास ने बताया कि जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तो वो 26 साल के थे और उन्हें 1987 में उम्रकैद की सजा मिली थी। वैसे उन्हें इस साल के अंत तक रिहा होना था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पिछले
महीने जब भारत ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मोहाली में दोनों देशों के बीच खेले गए विश्वकप सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए आमंत्रित किया उसके बाद पाकिस्तान ने दास की रिहाई के आदेश दिए। भारत और पाकिस्तान की दोनों जेलों में एक दूसरे के देशों के ऐसे हजारों कैदी बंद हैं जिन्हें जासूसी या गैरकानूनी रूप से देश की सीमा में प्रवेश के आरोपों में कैद किया गया है।











Click it and Unblock the Notifications