जीत गए अन्ना, मानसून सत्र में आएगा लोकपाल विधेयक
अधिसूचना की प्रति प्राप्त होने के बाद हजारे ने सुबह 10.30 बजे अपने साथियों के साथ अनशन समाप्त किया। अन्ना हजारे के आंदोलन को देश और दुनिया में मिले समर्थन से सरकार पर बने दबाव के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि सरकार संसद के मानसून सत्र में लोकपाल विधेयक पेश करेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जन लोकपाल विधेयक को और सख्त बनाने के समर्थन में और इस बिल की ड्राफ्टिंग में आम नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के समर्थन में अन्ना हजारे राजधानी के जंतर-मंतर पर पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे।
हालांकि सरकार ने उनकी इन प्रमुख मांगों को शुरू में मानने से इंकार कर दिया था लेकिन आंदोलन को मिले जन समर्थन से सरकार को अंतत शुक्रवार शाम हजारे की मांगो के आगे घुटने टेकने पड़े। सरकार समिति के लिए अधिसूचना जारी करने और सह अध्यक्ष बनाने पर सहमत हुई। अनशन कर रहे अपने 400 साथियों का अनशन समाप्त करने के बाद स्वयं एक बच्ची के हाथों नींबू पानी ग्रहण करके अन्ना हजारे ने अनशन समाप्त किया।
अन्ना हजारे ने कहा कि यदि 15 अगस्त तक लोकपाल विधेयक पारित नहीं हुआ तो वह दोबारा आंदोलन करेंगे। अन्ना ने कहा कि वह इस आंदोलन के दौरान देश भर में विभिन्न प्रदेशों में अनशन करने वाले लोगों से वह मुलाकात करेंगे और सबसे सम्पर्क स्थापित करते हुए एक संगठन की नींव रखेंगे।













Click it and Unblock the Notifications