टाटा के बाद आज पीएसी के सामने अंबानी की पेशी
नई
दिल्ली। देश के सबसे बड़े घोटाले 2 जी में पूछताछ का दौर जारी है, जहां सोमवार को देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा की पेश हुई वहीं आज यानी मंगलवार को अनिल अंबानी पीएसी के सामने पेश होंगे। पीएसी के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि वो रतन टाटा के जवाबों से संतुष्ठ हैं वहीं वो राडिया के जवाब के बारे में कहते हैं कि उनके जवाब संदेह उत्पन्न करते हैं। टाटा ने मान लिया है कि टेप में उनकी ही आवाज है। id="toptextpromo">2जी
स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में अनियमितता की जांच कर रही संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के समक्ष मंगलवार को रिलायंस कम्यूनिकेशन्स के चैयरमेन अनिल अंबानी पेश होंगे। अंबानी से यह पूछताछ 2 जी मामले में उनकी कंपनी एडीएडी के खिलाफ दायर चार्जशीट के बाद हो रही है। हालांकि चार्जशीट में अनिल अंबानी का नाम नहीं है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अनिल
अंबानी ने पहले भी सीबीआई के दफ्तर गये थे लेकिन इस के बारे में उनका कहना था कि वो सीबीआई मु्ख्यालय अपनी मर्जी से गये थे, उन्हें कोई सम्मन नहीं भेजा गया था। जबकि राडिया केस में टाटा के कोर्ट पहुंचने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 19 अप्रैल से वो रोज राडिया-टाटा केस की सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि टाटा ने कोर्ट में याचिका दायर की है कि वो राडिया टेप में हुई बातचीत को सार्वजनिक ना करें।











Click it and Unblock the Notifications