लीबिया: गद्दाफी को करारा झटका, विदेश मंत्री भागे ब्रिटेन, छोड़ा पद

लंदन। लीबिया में गद्दाफी की सेनाएं भले ही विद्रोहियों पर भारी पड़ रही हों लेकिन अब तानाशाह गद्दाफी के सहयोगियों को देश में आए बवंडर का एहसास हो गया है। गद्दाफी की सरकार के विदेश मंत्री अपनी जान बचा कर ब्रिटेन पहुंच गए हैं और उन्होने वहीं से अपनी सरकार को इस्तीफा लिख भेजा है। लीबिया के विदेश मंत्री मूसा कुसा ने लंदन पहुंचने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

ब्रिटिश सरकार ने इ स बाबत जानकारी देते हुए कहाकि, कुसा अब अपनी मर्जी से गद्दाफी सरकार के लिए काम नहीं करना चाहते। वहीं लीबिया सरकार ने कहा है कि कुसा कूटनीतिक दौरे पर गए हैं और वह भागे नहीं हैं। ट्यूनीशिया की समाचार एजेंसी टीएपी के मुताबिक कुसा ट्यूनीशिया के द्वीप जेरबा से ब्रिटेन के लिए रवाना हुए। गद्दाफी सरकार के लिए ये एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। लेकिन सरकार ने अभी ये सूचना सार्वजनिक नहीं की है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इस बात की पुष्टि हुई है कि कुसा 30 मार्च को ट्यूनीशिया से फर्नब्रो हवाईअड्डा पहुंचे। वह अपनी इच्छा से यहां आए हैं। उन्होंने हमें बताया कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। हम उनसे विचार-विमर्श कर रहे हैं और इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।" बयान में कहा गया, "हम गद्दाफी का साथ दे रहे लोगों को उनका साथ छोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं ताकि लीबिया का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक परिवर्तन और वास्तविक सुधार किए जा सकें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+