विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन में जुटी भाजपा

बैठक में विधान सभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी निर्णय लिया जा सकता है। फैजाबाद, देवीपाटल व लखनऊ मण्डल के 83 विधान सभा क्षेत्रों को भाजपा अवध क्षेत्र के लिए चिन्हित कर रही है। मीडिया प्रभारी हरीश चन्द्र श्रीवास्तव के अनुसार बैठक में पार्टी महासचिव तथा प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, संगठन महामंत्री राकेश जैन, चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कलराज मिश्र समेत प्रदेश कार्यकारिणी के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
बैठक में मिशन 2012 की कामयाबी के लिए योजना तैयार की जाएगी। उनका कहना है कि बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा की जा सकती है। बैठक में आगामी 29 मार्च को प्रदेश बंद की घोषणा व तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में 16 अप्रैल को फैजाबाद में होने वाली महासंग्राम रैली के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications