उत्तर प्रदेश: साम्प्रदायिक झड़प में 12 गिरफ्तार
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित इटौंजा कस्बे में रविवार शाम दो समुदायों के बीच मामूली झड़प के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो समुदाय के सदस्यों के बीच कहासुनी के बाद झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने इस घटना का होली से कोई सम्बंध होने से इंकार किया है। id="toptextpromo">पुलिस
निरीक्षक ने बताया, "दो गुटों के बीच कहासुनी होने के बाद दोनों तरफ से पथराव किया गया। यहां तक कि दो छोटी दुकानों को आग लगा दी गई। यह सब 15 से 20 मिनट के भीतर घटित हुआ। यह मामूली झड़प थी।" उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पांडेय
ने कहा कि झड़प के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक हिंसा और आगजनी में शामिल दोनों तरफ के 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।"











Click it and Unblock the Notifications