कश्मीर घाटी में भूकम्प के झटके

स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग में निदेशक सोनम लोटस ने बताया, "श्रीनगर और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार अपराह्न् 3.19 बजे भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई।"
उन्होंने बताया, "भूकम्प का केंद्र हिन्दकुश क्षेत्र में 36.5 डिग्री के उत्तरी अक्षांश और 17.9 डिग्री के पूर्वी देशान्तर पर था। इसका असर मध्यम था।" श्रीनगर में लोगों ने भूकम्प के झटके को महसूस किया लेकिन अब तक किसी किस्म के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications