'तमिलनाडु में लिट्टे के शिविर' पर भारत ने जताया कड़ा एतराज

श्रीलंका के प्रधानमंत्री जयरत्ने ने आरोप लगाया है कि यह शिविर लिट्टे के सफाये के दौरान भारत भागे एक लिट्टे प्रमुख द्वारा संचालित किया जा रहा है। खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद भारत के विदेश मामलों के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने इस कथन को पूरी तरह खारिज करते हुए इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसके बाद तमिलनाडु के पुलिस प्रमुख ने भी गुरुवार को इस आरोप को सिरे से खारिज किया है।
तमिलनाडु की पुलिस महानिदेशक लेतिका सरन ने कहा कि राज्य में लिट्टे के शिविर के बारे में आईं खबरें निराधार हैं। सरन के अनुसार राज्य पुलिस राज्य के तटीय इलाकों पर पैनी नजर रख रही है। उन्होंने यह भी कहा कियहां के बौद्ध केंद्र महाबोधि सोसायटी पर इस वर्ष जनवरी में हमला लिट्टे ने नहीं, बल्कि श्रीलंकाई तमिलों से सहानुभूति रखने वालों ने किया था। मालूम हे कि जयरत्ने ने महाबोधि पर किया गया हमला लिट्टे समूह की कारगुजारी बताया था।












Click it and Unblock the Notifications