नोएडा: सरेआम पति-पत्नी को गोली मारी

गोली मारने वाला शख्स स्कॉर्पियो में सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दंपति की इस शख्स से कहासुनी हो गई जिसके बाद हमलावर ने दोनों को गोली मार दी। दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है।
पुलिस का कहना है कि ये आपसी रंजिश का मामला है। वहीं गोली का शिकार हुए पति का कहना है कि हमला करने वाला शख्स उनकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। दंपति इसकी शिकायत पहले भी पुलिस से कर चुके थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications