उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकताओं पर मायावती का कहर

मालूम हो कि सपा कार्यकर्ता राज्य भर में बसपा सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में सड़कों पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। सपा ने जनता से अगले विधानसभा चुनाव में बसपा को सत्ता से बेदखल करने की अपील की। मायावती ने सपा के 'बसपा हटाओ-प्रदेश बचाओ' अभियान से भत्रस्त होकर प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के खिलाफ कार्यवाही की।
सपा प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ में परिवर्तन चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे विधानसभा में विपक्ष के नेता शिवपाल सिंह यादव और वरिष्ठ नेता भगवती प्रसाद सहित 100 से ज्यादा सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। चौधरी ने आरोप लगाया कि सपा के आंदोलन से डरी राज्य सरकार इसे कुचलने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस, जगह-जगह पार्टी के नेताओं और विधायकों को हिरासत में ले रही है। सपा पदाधिकारियों ने कहा कि लखनऊ सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। इसमें कई सपाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सोनभद्र, इलाहाबाद, मेरठ, इटावा, बांदा, लखीमपुर खीरी, कानपुर सहित अन्य जिलों में सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हिंसक झ्झड़पें हुईं। बांदा में कार्यकताओं ने रेलमार्ग पर एक रेलगाड़ी को कई घंटे तक रोकर रखा। वहीं लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट और विकास भवन के सामने धरना देकर काफी समय तक सरकारी कामकाज बाधित रखा गया। कानपुर, इलाहाबाद और सोनभद्र में प्रदशर्नकारियों ने सड़कों पर जाम लगाया। सपा का यह प्रदशर्न तीन दिन तक चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications