सपा-बसपा में तकरार, कहा पत्थर घोटाले की यूपी सरकार

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी व बसपा सरकार के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता शिवपाल सिंह यादव बसपा को पत्थर घोटाला सरकार करार देते हुए आरोप लगाया कि राजधानी लखनऊ और नोएडा में दलित नेताओं के नाम पर बनने वाले पार्क, स्मारक और मूर्तियों पर लगने वाले पत्थरों की खरीद में कम से कम तीस हजार करोड़ का घोटाला हुआ है।

सपा ने मांग की है कि इसकी जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करायी जानी चाहिए श्री यादव ने यहां संवाददाता समेलन में कहा कि लखनऊ और नोएडा में बनने वाले पार्क, स्मारक, मूतियों और बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी के निर्माण में लगे पत्थरों पर कम से कम तीस हजार करोड़ का घोटाला किया गया है। उन्होंनें कहा कि यह घोटाला टूजी स्पेक्ट्रम जैसा ही है।

पत्थर पहले खदान से सीधे आते थे लेकिन अब दलाली के लिये इसे बिचौलियों से खरीदा जा रहा है। उन्होंनें कहा कि इसकी जांच सीबीआई से करायी जानी चाहिए ताकि पूरा सच सामने आ सके। उन्‍होंने कहा कि यह जनता का पैसा है और जनता को इस बात का हक है कि वह जाने की उसके पैसे कैसे खर्च हो रहे है।

उन्होंनें कहा कि स्मारक,पार्क और मूर्तियों के निर्माण में पत्थरों की खरीद पर ही 40 हजार करोड रूपये खर्च किये गये हैं। उन्होंने कहा कि स्मारकों में बार बासर तोड कर निर्माण कराया जा रहा है ताकि सामानों को फिर से खरीद कर ज्यादा से ज्यादा दलाली खायी जा सके। उन्होंनें कहा कि पूरे राज्य में लूट मची है और मुख्‍यमंत्री मायावती समेत चार पांच मंत्री और कुछ अधिकारी की जेब में जनता का पैसा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+