अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भर्ती शिविर आयोजित
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ (एएमयूएसयू) ने चार बहुराष्ट्रीय कम्पनियों एचसीएल, जेनपेक्ट, कोटक सिक्योरिटीज और वैलेंट मीडिया ग्रुप को शनिवार को आमंत्रित किया। भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले विभिन्न विभागों के 200 से ज्यादा छात्रों में से 30 को नौकरी का प्रस्ताव दे दिया गया।
इस आयोजन के संयोजक रहे एएमयूएसयू सचिव आमिर कुतुब ने कहा, "यह केवल शुरुआत है। अभी बहुत कुछ होना बाकी है।"
उन्होंने कहा, "इस आयोजन से बाकी विश्व में यह संदेश गया है कि छात्र संगठन केवल राजनीतिक मुद्दों के लिए नहीं होते बल्कि उनका काम छात्रों को सही निर्देशन उपलब्ध कराना और उनके कल्याण के काम करना भी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications