आर्थिक समीक्षा : अनुमानित राजस्व से ज्यादा आय
इस प्रकार उपलब्ध गुंजाइश से अनुपूरक मांग अनुदानों के मार्फत प्रस्ताावित अतिरिक्त व्यय करना सुविधाजनक होगा। सीजीए द्वारा 31 दिसम्बर, 2010 को अप्रैल-दिसम्बर, 2010 के संघीय वित्तीयन पर जारी किए गए आंकड़ों में यह दर्शाया गया है कि मुख्य राजकोषीय संकेतक व्यापक रूप से बजट 2010-11 द्वारा प्रशस्त समेकित पथ पर ही निर्भर थे।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि बजट अनुमान द्वारा यथा-परिकल्पित 17.9 प्रतिशत के स्तर की तुलना में चालू राजकोष के नौ महीनों में सकल कर राजस्व वृद्घि 26.8 प्रतिशत रही है। पिछले वर्ष 23.7 प्रतिशत के वृद्घि स्तर तथा बजट अनुमान में यथा-परिकल्पित 32 प्रतिशत के मुकाबले चालू राजस्व में पहले नौ महीनों में गैर-कर राजस्व वृद्घि 136.4 प्रतिशत रही है। पहले नौ महीनों में राजस्व प्राप्तियां 50 प्रतिशत से भी अधिक रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications