राइट टू सर्विस एक्ट आगामी विधानसभा सत्र में : नीतीश
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस एक्ट पर उनके स्तर से दो दौर की चर्चा हो चुकी है। राइट टू सर्विस एक्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि इस एक्ट का प्रावधान है कि जो लोक सेवाएं आमलोगों को उपलब्ध कराई जाती हैं वैसी सेवाएं समय सीमा के अंदर उपलब्ध हो जाए। इसमें नागरिकों को अपील का भी अधिकार होगा। अगर समय सीमा के अंदर सेवाएं उपलब्ध नहीं होती हैं तो इसके लिए जिम्मेवार अधिकारी और कर्मचारी दंड के भागी होंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय खेल के आयोजन के लिए खेल संघ के पदाधिकारियों को प्रस्ताव देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में खेल की स्थिति अच्छी नहीं रही है।
उन्होंने बताया कि रांची में हो रहे राष्ट्रीय खेल में शनिवार तक बिहार के 11 खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किए हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तर पर मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications