गोधरा कांड : बरी किए गए 63 लोग, साबरमती जेल से रिहा
अहमदाबाद। वर्ष 2002 में हुए गोधरा रेल अग्निकांड के सिलसिले में साबरमती जेल में बंद 63 लोगों को मंगलवार को रिहा कर दिया गया और दो बसों में उन्हें गोधरा लाया गया।बरी किए गए लोग 160 किलोमीटर दूर गोधरा के रहने वाले हैं। दोनों बसों की निगरानी पुलिस वाहन कर रहे थे। एक बस में परिजन भरे हुए थे, इसलिए रिहा किए गए लोग दूसरी बस में बैठे।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को व्यक्तिगत तौर पर उनके परिजनों को सौंपने के लिए कहा गया है।उल्लेखनीय है कि एक त्वरित अदालत ने मंगलवार को 31 लोगों को वर्ष 2002 में गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस रेलगाड़ी में आग लगाने की साजिश रचने का दोषी पाया तथा मुख्य आरोपी सहित 63 लोगों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। रेलगाड़ी में हुई आगजनी में 59 लोगों मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications