कांग्रेसियों के वार पर चुप क्‍यों हैं बाबा रामदेव?

Baba Ramdev
नई दिल्‍ली। अरुणाचल प्रदेश के सांसद द्वारा अभद्र टिप्‍पणी और फिर काला धन पर दिग्विजय सिंग का तीखा प्रहार। दोनों ही बाबा रामदेव के राजनीति मंच को हिला तक नहीं सके। हां बाबा के अनुयाइयों में कांग्रेस के प्रति रोष जरूर बढ़ गया। लेकिन इन सबके बावजूद आखिर बाबा रामदेव चुप क्‍यों हैं। बाबा के ठोस दावे तो यही कहते हैं कि अगर उनकी चुप्‍पी टूटी तो कांग्रेसियों की नींद उड़ सकती है।

हाल ही में बाबा रामदेव ने टेलीविजन चैनलों को विशेष इंटरव्‍यू में दावा किया था कि उनके पास कई राजनेताओं के खिलाफ पुख्‍ता सबूत हैं। उनके पास नेताओं के खिलाफ किए गए स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो हैं। व्‍यॉस रिकॉर्डिंग हैं और ऐसे बहुत सारे सबूत हैं, जो भ्रष्‍ट नेताओं की पोल खोल सकते हैं। बाबा ने तब यह भी कहा था कि वो जल्‍द ही एक-एक कर खुलासे करेंगे।

बाबा के इस बयान के बाद अचानक कांग्रेस के रवैये में आयी खटास से तो यही लग रहा है कि कांग्रेस को यह डर है कि कहीं बाबा अपने पिटारे से कई और राजा और कलमाड़ी न निकाल दें। कहीं ऐसा न हो बाबा के पिटारे से उनकी पार्टी की दूषित छवि और ज्‍यादा दूषित हो जाए।

दिग्विजय सिंह का बाबा रामदेव के खिलाफ बयान अगर भड़ास है तो वो इसे हम कांग्रेसियों की बाबा रामदेव के प्रति जलन कह सकते हैं। लेकिन अगर दिग्विजय और अरुणाचल सांसद के बयान खिसियाहट है, तो कांग्रेस के अंदर कई और भ्रष्‍ट नेताओं के होने के संकेत देते हैं।

खैर हम और आप सिर्फ बाबा रामदेव के पिटारे के खुलने का इंतजार ही कर सकते हैं। चूंकि बाबा रामदेव ने पूरी दुनिया के सामने कहा था कि वो कभी झूठ नहीं बोलते, तो उन्‍हें भ्रष्‍ट नेताओं के खिलाफ सबूत सामने लाने ही होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+