चार मार्च को होगी क्वात्रोच्चि मामले की सुनवाई
नई दिल्ली। विवादास्पद बोफोर्स मामले की सुनवाई आगामी 4 मार्च के लिए टाल दी गई है। जी हां दिल्ली की एक अदालत ने बोफोर्स मामले में इटली के व्यापारी ओत्तावियो क्वात्रोच्चि के खिलाफ मामला खत्म करने की सीबीआई की याचिका पर फैसले की घोषणा चार मार्च तक के लिए टाल दी है।
आपको बता दें कि सीबीआई ने क्वात्रोच्चि मामले पर केस बंद करने की मांग की है। जिस पर मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विनोद यादव को फैसला सुनाना था लेकिन कोर्ट ने इस मामले में चार मार्च तक सुनवाई टाल दी है। क्वात्रोच्चि अब तक भारत की किसी भी अदालत में पेश नहीं हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications