पश्चाताप यात्रा है निशंक की विकास यात्रा : रावत
देहरादून, 20 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री हरीश रावत ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' की विकास यात्रा को पश्चताप यात्रा करार दिया।
नई टिहरी पहुंचे राज्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय व बाह्य वित्त पोषित योजनाओं की राशि खर्च नहीं कर पा रही है। उन्होंने अटल खाद्यान्न योजना को आधारहीन बताते हुए इसे भाजपा का चुनावी स्टंट बताया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्पष्ट करे कि अटल खाद्यान्न योजना केंद्र द्वारा दिए जा रहे अनाज कोटे से ही संचालित हो रही है या इसके लिए कोई अलग से व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अन्न सुरक्षा योजना के अंतर्गत देश की 75 प्रतिशत आबादी को 35 किलो प्रति परिवार के हिसाब से दो रुपये प्रति किलो की दर पर गेहूं देने पर विचार कर रही है। उन्होंने डोबरा चांठी पुल निर्माण में हो रही देरी पर कहा कि इसके निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने पूरी राशि दे दी है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा राशि उपलब्ध न करवाए जाने के कारण देरी हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications