आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सत्यनारायण बंसल का निधन
विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल के मुताबिक सत्यनारायण कई वर्षो तक दिल्ली प्रांत के संघ प्रमुख थे। इससे पूर्व वह दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के अध्यक्ष भी रहे थे।
उन्होंने दिल्ली साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर कई वर्षो तक सेवा की। सत्यनारायण के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए आरएसएस मुख्यालय में रखा जाएगा और शाम 4.30 बजे निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके अंतिम संस्कार में आरएसस और विहिप के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के शामिल होने की सम्भावना है। वह अपने पीछे एक बेटा और पांच बेटियां छोड़ गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications