'जॉब्स के बिना एप्पल का भविष्य अनिश्चित'
खबरों के मुताबिक 55 वर्षीय जॉब्स 17 जनवरी से कैलीफोर्निया में पालो अल्टो स्थित स्टेनफोर्ड कैंसर केंद्र में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह छह सप्ताह से ज्यादा जीवित नहीं रहेंगे।
इन खबरों का एप्पल की शेयर कीमतों पर खास असर नहीं पड़ा है लेकिन जानकारों का कहना है कि सह-संस्थापक के बिना एप्पल की राह आसान नहीं होगी जो कि कम्पनी के अद्वितीय उत्पादों के पर्याय बन चुके हैं।
'आईकॉन स्टीव जॉब्स: व्यापारिक इतिहास का दूसरा सबसे महान काम' किताब के लेखक जेफ्री यंग ने कहा कि जॉब्स की बीमारी का एप्पल पर गहरा असर पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications