अमेरिका के मेडीकेयर जालसाजी मामले में 6 भारतीय-अमेरिकी गिरफ्तार
वाशिंगटन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में मेडीकेयर जालसाजी मामले में गिरफ्तार हुए 100 से अधिक डॉक्टरों, नर्सो और स्वास्थ्यकर्मियों में से कम-से-कम छह भारतीय मूल के हैं।
कुल 111 व्यक्तियों को गुरुवार को इस जालसाजी मामले में गिरफ्तार किया गया। इन पर आरोप है कि इन्होंने सरकारी स्वास्थ्य बीमा येाजना में गलत रसीद देकर सरकार को धोखा देने में सहायता की है।
अटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने कहा कि इस धोखे में अपराधी लाभान्वित हुए हैं और करदाताओं के पैसे का नुकसान हुआ है।
मेडीकेयर स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लगभग 4.5 करोड़ वृद्ध और विकलांग आते हैं।
भारतीय मूल के गिरफ्तार लोगों में 48 वर्षीय जसविंदर राय छिब्बर, 30 वर्षीय विष्णु प्रदीप मेदा, 31 वर्षीय राम नरेश राजुलपति और 43 वर्षीय सुर्या नल्लाणी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications