वरूण ने बड़ी मां सोनिया को दिया अपनी शादी का आमंत्रण

नई दिल्ली। कहते हैं ना अच्छा इंसान वो ही है जो पर्सनल और प्रोफेशनल रिश्तो को अलग-अलग रखता है। शायद इसी बात को बीजेपी के युवा सासंद वरूण गांधी भी मानते हैं। तभी तो राजनैतिक रूप में एक -दूसरे के बाल नोंचने वाले वरूण गांधी और राहुल गांधी व्यक्तिगत तौर पर एक -दूसरे के बारे में कुछ नहीं कहते हैं।

इसकी ताजी मिसाल है वरूण गांधी का अपनी बड़ी मां सोनिया को अपनी शादी के लिए आमंत्रित करना। बुधवार को भाजपा के यंग फायर ब्रिगेड नेता वरूण अपनी बड़ी मां सोनिया गांधी, चचेरे भाई राहुल गांधी, चचेरी बहन प्रियंका गांधी को अपनी शादी का विधिवत न्यौता देने प्रधानमंत्री आवास 10 जनपथ पहुंचे। जहां उनकी बड़ी मां ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें उनके वैवाहिक जीवन के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

सोनिया को वरूण को खाना खिलाकर वापस भेजा और कहा कि वो जरूर उनकी शादी में आयेंगी। खैर इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि बेटे वरूण की शादी में सोनिया की तरफ से कौन शामिल होगा?

गौरतलब है कि संजय -मेनका के सुपुत्र वरूण गांधी 6 मार्च को बंगाली बाला यामिनी के साथ परिणय सूत्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी तो बनारस में होगी लेकिन शादी के बाद रिसेप्शन 8 मार्च को वरूण के संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में होगा।

आपको बता दें कि यामिनी उत्तरप्रदेश के बनारस जिले में ग्राफिक डिजाइनर हैं। यामिनी के पिता पूर्व राजनयिक रह चुके हैं। वरूण से नजदीकी रहने वाले बताते हैं कि यामिनी और वरूण न्यूयार्क में पहली बार मिले थे। फिर उनकी मुलाकात लंदन में हुई। जिसके बाद दोनों ने फैसला लिया कि दोनों शादी करेंगे। वरूण के दोस्तों का कहना है कि वरूण यामिनी की बेहद तारीफ करते हैं और कहते है कि वो ब्यूटी विद ब्रेन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+