नक्सलियों ने डीएम को अगवा किया, दी 48 घंटे की मोहलत

बुधवार दोपहर को 2005 बैच के आईएएस अधिकारी विनिल कृष्णन एक जूनियर इंजीनियर के साथ दौरे पर निकले। वो 2008 में चित्रकौड़ा में हुए नरसंघार की जांच करने निकले थे। दोपहर तीन बजे तक वे वापस नहीं लौटे। अचानक उने लापता होन की खबर आयी और शुक्रवार सुबह जब अगवा इंजीनियर हाथ में नक्सलियों द्वारा दी गई चिट लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा तो अधिकारियों के होश उड़ गए। पता चला कि नक्सलियों ने कृष्णन और माही को अगवा किया था। माही को छोड़ दिया लेकिन अधिकारी उनके कब्जे में है।
नक्सलियों ने फिरौती के बदले कोई रकम नहीं मांगी है। नक्सलियों ने सरकार से जेल में बंद नक्सलियों को छोड़ने और उनके खिलाफ उड़ीसा के जंगलों में चलाए जा रहे सभी ऑपरेशन बंद करने की मांग की है। बुधवार को ही उड़ीसा पुलिस ने आंध्रा बॉर्डर पर सघन ऑपरेशन शुरू किये हैं।
उड़ीसा पुलिस और नक्सलियों के बीच वार्ता जारी है। पुलिस ने स्वामी अग्निवेश से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उधर दिल्ली में गृह सचिव जीके पिल्लई ने इस वारदात की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उड़ीसा पुलिस सभी ऐतियाती कदम उठा रही है। उम्मीद है कृष्णन जल्द ही रिहा हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications