24 और भारतीय मछुआरे पकड़े

24 और भारतीय मछुआरे पकड़े

मछुआरों को पकड़े जाने के विरोध में दक्षिण भारत में प्रदर्शन भी किए गए.

श्रीलंका पुलिस ने 24 भारतीय मुछुआरों को पकड़ा है और इसके साथ श्रीलंकी में हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों की कुल संख्या 136 तक पहुंच गई है.

पुलिस का कहना है कि इन मछुआरों ने श्रीलंका की तटीय सीमा में प्रवेश और हस्तक्षेप किया है.

इन मछुआरों को श्रीलंका के स्थानीय मछुआरों ने पकड़ा और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.

मछुआरों को पकड़े जाने के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पेइरिस से बातचीत की और उम्मीद जताई कि श्रीलंकाई सरकार इन मछुआरों को रिहा करने के लिए ज़रूरी कदम उठाएगी.

उन्होंने कहा, ''श्रीलंका में गुरुवार को सभी कोर्ट बंद है और मुझे उम्मीद है कि कल सरकार इन मछुआरों को रिहा करने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी जाएगी.''

इस बीच मछुआरों को पकड़े जाने की घटना पर दक्षिण भारत में प्रदर्शन भी किए गए हैं.

इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस गतिविधि को अनुचित क़रार देते हुए कहा था कि, ‘पड़ोसी देशों के बीच इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं.’

ग़ौरतलब है कि दोनों देशों के बीच मछली पकड़ने के अधिकारों को लेकर लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है.

कोलंबो स्थित बीबीसी संवाददाता चार्ल्स हैविलैंड के अनुसार इस मतभेद को दूर करने और इन गतिविधियों को रोकने के लिए दोनों देशों ने एक संयुक्त कामगार समूह बनाया है.

हालांकि भारतीय मछुआरों को पकड़ने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस समूह को काफ़ी कोशिशें करनी होंगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+