रेलवे अंडरपास गिरा दो महिलाएं घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार के दोपहर लगभग 2 बजे लोधी रोड, दिल्ली स्थित रेलवे का अंडर पास अचानक गिर गया। अंडर पास के मलवे में दो महिलाओं के दबे होने की सूचना पाकर रेलवे प्रशासन सहित पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और दोनों महिलाओं बचाने की कोशिश शुरु कर दी।
काफी जद्दोजहद के बाद दोनों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों महिलाओं का नाम नहीं पता चल सका है मगर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि रेलवे के अंडर पास की दीवार काफी जर्जर हो चुकी थी और कल हुए हल्की वर्षा के चलते वह आज अचानक गिर पड़ी। फिलहाल इस संबंध में छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications