विश्व के सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डों में हैदराबाद एवं दिल्ली को स्थान

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व के सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डों की फेहरिस्त में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को पहला और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इन दोनों हवाईअड्डों की देखरेख जीएमआर समूह करता है।

जीएमआर के मुताबिक एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) की ताजा रैंकिंग में हैदराबाद और दिल्ली हवाईअड्डों को अपने अलग-अलग श्रेणियों में क्रमश: पहला और चौथा स्थान मिला है।

ज्ञात हो कि तीन लाख से अधिक यात्रियों पर कराए गए सर्वेक्षण में हवाईअड्डों को यह स्थान प्राप्त हुआ है। यात्रियों ने हवाईअड्डों की सुविधाओं के आधार पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

इन दोनों भारतीय हवाई अड्डों को नई दिल्ली में सात अप्रैल को होने वाले एसीआई के 'एशिया पेसिफिक रिजनल कफ्रेंस एंड एग्जिबिशन' में सम्मानित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+