टाटा समूह की टीम गुरुवार को आएगी उत्तराखण्ड
देहरादून, 17 फरवरी (आईएएनएस)। टाटा समूह के अफसरों की एक टीम उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनांए तलाशने के लिए 17 फरवरी को उत्तराखण्ड पहुंचेगी। टाटा की टीम के आगमन को लेकर शासन स्तर पर कई सेक्टरों में निवेश की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी गयी हैं।
उत्तराखण्ड में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उतरकर टाटा समूह ने पंतनगर में नैनो कार का निर्माण कर आम आदमी के लिए लखटकिया कार बाजार में उतारी। इसके बाद राज्य के पिछले स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा के साथ मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में अफसरों ने टाटा के समक्ष राज्य में निवेश के कई प्रस्ताव रखे थे।
टाटा समूह की टीम का उत्तराखंड दौरा तय होने के बाद मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों, सचिवों, अपर सचिवों व विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर चुके हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में फल पट्टी व जडी बूटी के विकास के अलावा कृषि के क्षेत्र में बेहतर विकास हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications