कश्मीर पर चर्चा के लिए पीडीपी की बैठक 19 को
पार्टी के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। संयोग से उसी दिन सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक भी होनी है, जिसमें पार्टी की आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।
एक बयान में पीडीपी के प्रवक्ता ने कहा कि 19 फरवरी को होने वाली बैठक को पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और पार्टी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद संबोधित करेंगे। बैठक में मुख्य मुद्दों के अतिरिक्त राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। कश्मीर समस्या के जल्द समाधान के लिए जारी अभियान को लेकर आगामी कार्य योजना पर भी विचार किया जाएगा।
पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि कश्मीर समस्या का समाधान पीडीपी के प्रमुख एजेंडा में शामिल है। पीडीपी अपनी स्थापना के समय से ही कश्मीर समस्या के हल की वकालत करती आ रही है। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि दक्षिण एशिया में शांति और आर्थिक विकास के लिए कश्मीर समस्या का समाधान बहुत जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications