मुझे मनमोहन सिंह पर दया आती है : आडवाणी

हैदराबाद, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक तरह से यह कहते हुए माफी मांगी है कि गठबंधन सरकार होने की वजह से उन्हें भ्रष्टाचार के साथ समझौता करना पड़ा। उनकी 'लाचारी पर दया आती है।'

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की यहां हुई एक जनसभा को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा, "मैंने जब टेलीविजन पर उन्हें साक्षात्कार देते सुना तब मुझे उनकी लाचारी पर गुस्सा नहीं, बल्कि दया आई।"

भ्रष्टाचार के खिलाफ राजग के संघर्ष को भारत के इतिहास में नया मोड़ बताते हुए, पूर्व उप प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस संघर्ष को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचने में साथ दें और यह सुनिश्चित करें कि 21वीं सदी भारत की है।

कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए आडवाणी ने यह स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार यदि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग मान भी ले, तब भी राजग अपना यह संघर्ष बंद नहीं करेगा।

यह दावा करते हुए कि भ्रष्टाचार से दूर रहकर राजग शासित गुजरात और बिहार आदर्श राज्य बन गए हैं, आडवाणी ने कहा, "हम इस संघर्ष को तब तक बंद नहीं करेंगे जब तक भ्रष्टाचार का उन्मूलन न हो जाए। ऐसा करके ही हम एक आदर्श राज्य बना सकते हैं।"

भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल के बाद से एक के बाद एक घोटाला सामने आ रहा है।

उन्होंने यह मांग दोहराई कि उन लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाएं, जिन्होंने काला धन विदेशी बैंकों में छिपा रखे हैं। आडवाणी ने इस सम्बंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केंद्र सरकार को दिए गए निर्देश का स्वागत किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+