विवाहिता ने की आत्महत्या
रूद्रपुर कोतवाल गणेश बौंठियाल ने बताया कि राजीव नगर निवासी गोपाल मंडल की पत्नी संतोषी ने आज सुबह अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि संतोषी के मायके वालों ने ससुराल वालों पर पुत्री को दहेज के लिए जान से मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि संतोषी का पति गोपाल और उसके माता-पिता अक्सर दहेज को लेकर उत्पीड़न करते थे।
बौंठियाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications