श्रीलंका के खिलाफ कड़े कदम उठाने की जरूरत : जयललिता
चेन्नई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जे. जयललिता ने गुरुवार को भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना के हमलों को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा कड़े कदम उठाए जाने की मांग की।
एक बयान में जयललिता ने कहा, "सबसे पहले श्रीलंका के एयर फेयर की 16वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रदर्शन के लिए भेजे जाने वाले भारतीय सुखोई लड़ाकू विमान को वहां नहीं भेजा जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "इसके बाद कचाथीवु समझौते को रद्द करने के साथ ही तमिलनाडु के तट पर नौसेना की संख्या में और इजाफा करनी चाहिए।"
जयललिता ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस मुद्दे पर स्वयं श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से बात करनी चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि यदि भारतीय मझुआरों पर हमले नहीं रुके तो उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।
जयललिता के मुताबिक भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव द्वारा करीब एक सप्ताह पहले विरोध जताने के बाद श्रीलंका ने तमिलनाडु के 100 से अधिक मछुआरों को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications