एप्पल प्रमुख के जीवन के सिर्फ 6 सप्ताह बाकी : रिपोर्ट
जनवरी में 55 वर्षीय जॉब्स ने कहा था कि उनके अनुरोध पर निदेशक मंडल ने उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए अवकाश दिया था।
उसके बाद से कम्पनी के कर्मचारियों का कहना है कि जॉब्स अभी भी कम्पनी के कैलीफोर्निया स्थित मुख्यालय में देखे जाते हैं और अपने घर पर भी रणनीतिक फैसले लेते हैं।
समाचार पत्र नेशनल इंक्वोयरर में प्रकाशित कुछ नई तस्वीरों से लगता है कि आईपॉड, आईपैड और आईफोन के कर्ताधर्ता के लिए स्थिति आगे और खराब हो सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जॉब्स अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित हैं और उनके छह सप्ताह और जीवित रह पाने की सम्भावना है।
टेब्लॉयड नेशनल इंक्वोयरर के मुताबिक जॉब्स का वजन कैंसर से पहले के 175 पाउंड से घटकर 130 पाउंड रह गया है।
अखबार में प्रकाशित आठ फरवरी को ली गई तस्वीर में जॉब्स को कैलीफोर्निया के स्टैनफोर्ड कैंसर सेंटर जाने से पहले अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नाश्ता के लिए जाते दिखाया गया है।
एक चिकित्सक गैब मिर्किन ने तस्वीर देखकर कहा कि वे अपने जीवन के आखिरी चरण में लग रहे हैं और उनका वजन 130 पाउंड से अधिक नहीं लग रहा है।
एक अन्य चिकित्सक सैमुअल जैकबसन ने तस्वीर देखकर कहा कि वे अपने जीवन की आखिरी अवस्था में हैं और उनके जीवन में अब छह सप्ताह से अधिक समय शेष नहीं लगता।
उन्हें हाल में देखने वाले एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उन्हें चलने में तकलीफ होती है और उनके चेहरे पर दर्द को स्पष्ट देखा जा सकता है।
लगभग छह अरब डॉलर के मालिक एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉब्स पिछले सात सालों से अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित हैं और उन्होंने 2009 में अपना लीवर भी बदलवाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications