लीबिया में झड़प 10 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने विपक्षी समाचार वेबसाइट लीबिया अल यूम के हवाले बताया कि ट्यूनीशिया और मिस्र के जनांदोलनों से प्रेरित प्रदर्शनकारियों ने लीबिया में 'डे ऑफ एंगर' का आह्वान किया था।
समाचार एजेंसी के मुताबिक प्रदर्शनकारी मुअमर गद्दाफी के 41 वर्षो के शासन का अंत चाहते हैं। वे देश में रोजगार के अवसर बढ़ाने, व्यवस्था में सुधार और लोकतंत्र की मांग कर रहे हैं।
लीबिया के दक्षिणी शहर जेंतान में हजारों लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया और सुरक्षा मुख्यालयों और पुलिस चौकियों को जला दिया। वे शहर के मध्य में शिविर लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी भूमध्य तट पर स्थित बेनगाजी में सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में छह प्रदर्शनकारी मारे गए लेकिन रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि प्रदर्शनकारी गुरुवार को हुए प्रदर्शन में मारे गए अथवा पहले।
बेनगाजी में मंगलवार रात पुलिस के साथ हुई झड़प में कम से कम 38 लोग घायल हुए।
जबकि अधिकारियों का कहना है कि वे लोगों के किसी तरह के उन्माद को सहन नहीं करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications