इराक में प्रदर्शन, 1 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बगदाद से 330 किलोमीटर दूर सुलेमानिया शहर के अल-आरे चौक की गलियों में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सरकार से रोजगार और भ्रष्टाचार विरोधी कदम उठाने की मांग कर रहे थे।
एक सूत्र ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी (केडीपी) के कार्यालय पर पत्थर फेंके और भवन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन पर गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हुए।
उल्लेखनीय है कि सुलेमानिया इराकी राष्ट्रपति जलाल तलाबानी और उनकी पार्टी पेट्रियोटिक यूनियन ऑफ कुर्दिस्तान (पीयूके) का गढ़ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications