नेपाली में माओवादियों ने सरकार में शामिल होने से किया इंकार
काठमांडू, 17 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल में माओवादियों ने गुरुवार को सरकार में शामिल होने से इंकार कर दिया। इससे दो सप्ताह पहले नेपाल के प्रधानमंत्री बने कम्युनिस्ट नेता झलनाथ खनाल के अपने चार सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार करने के प्रयास को एक बार फिर धक्का लगा है।
इस माह के शुरू में प्रधानमंत्री पद के चुनाव में खनाल को समर्थन देने वाले माओवादियों ने दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार सरकार में शामिल होने से इंकार किया है। माओवादियों ने यह फैसला प्रधानमंत्री की पार्टी द्वारा उन पर माओवादियों को गृहमंत्रालय नहीं देने के लिए दबाव बनाने के बाद किया।
ऐसा कहा जा रहा है कि खनाल माओवादियों के साथ एक गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद सत्ता में आए हैं। इसके बाद से वे लगातार अपनी और माओवादी पार्टियों के दबाव में हैं। उनकी पार्टी समझौते की शर्त को मानने से इंकार कर रही थी।
दोनों पार्टियों के बीच विवाद का कारण पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 20,000 लड़ाकुओं को समाहित करने के लिए एक अलग सुरक्षा बल का गठन करने और बारी-बारी से सरकार चलाने का फैसला है।
अपनी पार्टी के विरोध के बाद खनाल ने इस सप्ताह माओवादियों के साथ एक अन्य समझौता किया, जिसके तहत पीएलए के भाग्य का फैसला एक समिति करेगी, जिसमें सभी बड़ी पार्टियों के प्रतिनिधि होंगे।
नए समझौते के मुताबिक सरकार राष्ट्रीय सहमति से चलाई जाएगी।
खनाल की पार्टी द्वारा गृहमंत्रालय को अपने पास रखने का दबाव देने के बाद 11 मंत्रियों के नामों पर विचार करने के लिए बुलाई गई बैठक में माओवादियों की समिति ने मंत्रिमंडल से बाहर रहने का फैसला किया।
खनाल को अभी किसी अन्य पार्टी का समर्थन हासिल नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications