एस्सार प्रमुख प्रशांत रुइया से सीबीआई की पूछताछ (लीड-1)
सीबीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से रात लगभग नौ बजे कहा कि पूछताछ समाप्त हो चुकी है और वे सीबीआई कार्यालय से जा चुके हैं।
सीबीआई ने पहले दिल्ली की एक अदालत से कहा था कि पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने कम-से-कम दो दूरसंचार कम्पनियों स्वान टेलीकॉम और यूनिटेक को अतिरिक्त तरजीह दी थी। राजा को एक अदालत ने गुरुवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीबीआई ने 2जी स्पेक्ट्रम हासिल करने वाली अन्य दूरसंचार कम्पनियों के शीर्ष अधिकारियों से भी पूछताछ की है।
माना जा रहा है कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में हुई अनियमितता से सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications