दुराचार में विफल युवक ने लगाई किशोरी को आग, गंभीर
लखीमपुर खीरी, 17 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार में विफल होने पर एक पंद्रह वर्षीय किशोरी को आग लगी दी और फरार हो गया। किशोरी का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।
जिले के मितौली थाना क्षेत्र के चंदरपुरवा गांव में 20 वर्षीय अंगद कुमार ने अपने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को उसके घर में घुसकर आग लगी दी।
पुलिस के मुताबिक मामला गत 14 फरवरी की देर शाम का है लेकिन प्रकाश में गुरुवार को तब आया जब पीड़िता के पिता ने पुलिस से संपर्क कर घटना की शिकायत की।
मितौली थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप ने यहां गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता की पिता के मुताबिक अंगद ने घर में अकेला पाकर उसकी पुत्री के साथ दुराचार करने का प्रयास किया और विफल होने पर घर में रखा मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगी दी और फरार हो गया।
प्रताप ने कहा कि आरोपी फिलहाल फरार है, उसके पड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब 60 फीसदी से ज्यादा जली पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका सीतापुर के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications