जनवरी में 1.3 करोड़ नए जीएसएम उपभोक्ता बने

सेलुलर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक इस वृद्धि के साथ ही देश में कुल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 55.668 करोड़ हो गई, जो पिछले माह 54.297 करोड़ थी।

कुल उपभोक्ताओं में 15.6 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ भारतीय एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी सर्वाधिक 27.99 फीसदी है।

वोडाफोन ने इस अवधि में देश में 31 लाख उपभोक्ता जोड़े, जिससे उनके उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 12.736 करोड़ हो गई।

आईडिया सेलुलर ने इस अवधि में 25.1 लाख उपभोक्ता जोड़े जिससे उसके कुल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 8.429 करोड़ हो गई।

सरकारी कम्पनी बीएसएनएल ने इस अवधि में 22 लाख उपभोक्ता जोड़े जिससे उनके उपभोक्ताओं की कुल संख्या बढ़कर 8.36 करोड़ हो गई।

नई दूरसंचार कम्पनी यूनीनॉर ने 18 लाख उपभोक्ताओं की संख्या जोड़कर अपना कुल आंकड़ा 2.03 करोड़ पहुंचाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+