पाकिस्तानी सेना की पुंछ जिले में गोलीबारी
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के मेंढर सेक्टर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। गोलीबारी के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।
उल्लेखनीय है कि यह गोलीबारी सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह के दो दिवसीय राज्य दौरे के बाद हुई है। उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से होने वाली घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए नियंत्रण रेखा पर अत्यंत चौकसी बरतने का निर्देश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications