उड़ीसा सरकार नक्सलियों से वार्ता को तैयार

भुवनेश्वर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के मलकानगिरी जिले में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा अगवा कर लिए गए जिलाधिकारी आर.वीनेल कृष्णा और एक जूनियर इंजीनियर को रिहा कराने के लिए राज्य सरकार नक्सलियों के साथ वार्ता करने को तैयार हो गई है। इसके साथ ही सरकार ने इस इलाके में नक्सल विरोधी अभियान रोक दिया है।

राज्य के गृह सचिव बेहुरा ने संवाददताओं से कहा, "सरकार नक्सलियों के साथ वार्ता करने को तैयार है।"

उन्होंने कहा, "राज्य में सभी तलाशी अभियानों को रोकने का निर्देश दे दिया गया है।"

बेहुरा ने कहा कि नक्सलियों के साथ वार्ता गृह विभाग में जिला या राज्य स्तर पर हो सकती है।

उन्होंने कहा, "अपहर्ता हमसे अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से भी वार्ता कर सकते हैं।" बेहुरा ने यह भी कहा कि सरकार ने सभी विकल्प खुले रखे हैं।

ज्ञात हो कि बुधवार शाम को करीब छह नक्सलियों ने मलकानगिरी के जिलाधिकारी कृष्णा और उनके साथ मौजूद जूनियर इंजीनियर पवित्र मोहन माझी का चित्रकोंडा इलाके से अपहरण कर लिया था।

नक्सलियों ने आईएएस अधिकारी व जूनियर इंजीनियर को छोड़ने के बदले में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को रोकने तथा जेल में बंद अपने सभी साथियों की रिहाई की शर्त रखी है। उन्होंने सरकार को मांग मानने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+