समेकित विकास के लिए गांवों में आईसीटी अपनाएं : नारायण मूर्ति
इन्फोकॉम के उद्घाटन समारोह में मूर्ति ने यहां कहा कि हमने आईसीटी में बहुत अधिक विकास देखा है और भविष्य में यह और भी अधिक तेजी से विकास करेगा। यह क्षेत्र भारत में तेजी से विकास कर रहा है, लेकिन इसे कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनाए जाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि देश में आईसीटी के विकास में सबसे गरीब तबकों को भी शामिल किया जाना जरूरी है।
मूर्ति ने कहा कि भारत में मोबाइल क्षेत्र में काफी विकास हुआ है, लेकिन ब्रॉडबैंड का विस्तार अभी बहुत कम है।
उन्होंने कहा कि देश की कुल आबादी के सिर्फ पांच फीसदी तक ही इंटरनेट की पहुंच है। यह भविष्य में बढ़कर 30-40 फीसदी हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि गरीबों को विकास की धारा में शामिल करने के लिए मोबाइल फोन की संख्या बढ़ाना, मोबाइल आधारित सेवाओं को बढ़ाना और मोबाइल आधारित सुशासन कार्यक्रम आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में डिजिटल विकास काफी हुआ है, लेकिन एक बार देश में आईसीटी के विस्तार के बाद यहां भी डिजिटल विकास होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications