छत्तीसगढ़ को थी नक्सलियों की योजना की खुफिया जानकारी

रायपुर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा में नक्सलियों द्वारा बुधवार को एक जिलाधिकारी को अगवा किए जाने से एक दिन पूर्व पड़ोसी राज्य के पुलिस प्रमुख ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को सचेत किया था कि नक्सलियों की वरिष्ठ अधिकारियों को अगवा करने की योजना है।

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने यहां आईएएनएस को बताया कि वामपंथी अतिवादियों से बुरी तरह प्रभावित राज्यों में से एक के पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने 15 फरवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव पी. जॉय ओम्मेन को लिखे पत्र में ताजा खुफिया जानकारी दी थी कि नक्सली दुस्साहसपूर्ण कदम उठाते हुए 'आसान निशाना' की ताक में हैं। वे शीर्ष अधिकारियों को अगवा कर सकते हैं।

रंजन ने लिखा था कि जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को सलाह दी जाए कि "वे अपनी सुरक्षा में ढिलाई न बरतें तथा जंगली इलाकों या नक्सलियों के गढ़ में जाएं तो अधिक सुरक्षाकर्मियों को साथ ले जाएं।"

सूत्रों ने कहा कि रंजन ने यह सलाह भी दी थी कि अधिकारियों को अपने दौरे के बारे में सम्बंधित जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को सूचित कर देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम छह नक्सलियों ने उड़ीसा के मलकानगिरी के जिलाधिकारी आर.वीनेल कृष्णा को चित्रकोंडा इलाके से जूनियर इंजीनियर पवित्र मोहन माझी के साथ अगवा कर लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+