जापान ने भारत को 2,557 करोड़ रुपये का ऋण दिया
गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक कुल ऋण के दो-तिहाई हिस्से का इस्तेमाल दिल्ली में यमुना नदी के जल की गुणवत्ता के सुधार के लिए किया जाएगा। यह ऋण जापान के ऑफीशियल डेवलपमेंट असिस्टेंस (ओडीसी) कार्यक्रम के तहत दिया गया है।
यमुना एक्शन प्लान परियोजना-3 पर कुल 2,240.53 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें से जापान ने 1,794.66 करोड़ रुपये देने का वादा किया है।
वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि परियोजना का मकसद अवजल प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाकर यमुना नदी के जल की गुणवत्ता में सुधार लाना है।
भारत जापान के ओडीए कार्यक्रम के तहत सर्वाधिक ऋण हासिल करने वाला देश है। जापान ने इस कार्यक्रम के तहत भारत को अब तक 1,74,378.35 करोड़ रुपये का ऋण देने का वादा किया है।
जापान के नए ऋण के तहत 274.55 करोड़ रुपये का वादा हिमाचल प्रदेश फसल विविधता संवर्धन परियोजना के लिए और 486.47 करोड़ रुपये का वादा तमिलनाडु जैवविविधता संरक्षण और ग्रीन परियोजना के लिए किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications